SSC CGL 20221)मोहित और सुदेश ने एक ही दुकान से पेन और नोटबुक खरीदी। मोहित ने 180 रुपये की राशि का भुगतान करके 3 पेन और 6 नोटबुक खरीदी। सुदेश ने 116 रुपये की राशि का भुगतान करके 5 पेन और 2 नोटबुक खरीदी। मोहित ने नोटबुक खरीदने में कितना खर्च किया?
138 रुपये
SSC CGL 20222)एक वर्गाकार पार्क की एक भुजा 12 मीटर है। यदि पार्क के चारों ओर 24 मीटर भुजा वाला एक वर्गाकार बगीचा बनाया जाता है, तो बगीचे के साथ पार्क का कुल क्षेत्रफल क्या होगा?
576 मीटर2
SSC CGL 20223)यदि किसी संख्या का 90%, 621 है, तो उस संख्या के 20% का 50% क्या होगा?
69
SSC CGL 20224)A, B से 25 वर्ष छोटा है। 15 वर्ष बाद B की आयु, C की आयु से दोगुनी होगी। B की वर्तमान आयु, C की वर्तमान आयु की तीन गुना है। तो A की वर्तमान आयु क्या है?
20 वर्ष
SSC CGL 20225)पाँच बक्सों A, B, C, D और E में से B, A से तीन गुना भारी है। C, E से 40 किग्रा भारी है। D, E से साढ़े तीन गुना भारी है और C, A से पांच गुना भारी है। E का वजन 40 किग्रा है। कौन सी वस्तु सबसे हल्की है और उसका भार कितना है?
A 16 किग्रा
SSC CGL 20226)80 सेमी भुजा वाले एक घन को सभी फलकों पर पीले रंग से रंगा जाता है और फिर 8 सेमी भुजा वाले छोटे घनों में काटा जाता है। उन छोटे घनों की संख्या ज्ञात कीजिए जिनके तीनों फलक रंगे हुए हैं।
8
SSC CGL 20227)अवनीश एक परीक्षा में 78% अंक प्राप्त करता है और कपिल उसी परीक्षा में 64% अंक प्राप्त करता है। यदि कपिल और अवनीश द्वारा प्राप्त अंकों का योग 923 है, तो कपिल द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंक ज्ञात कीजिये।
416
SSC CGL 20228)125 सेमी भुजा वाले एक घन को सभी फलकों पर लाल रंग से रंगा जाता है और फिर 25 सेमी भुजा वाले छोटे घनों में काटा जाता है। ऐसे छोटे घनों की संख्या ज्ञात कीजिये जिनके कम से कम दो फलक रंगे गए हों।
44
SSC CGL 20229)पांच वर्ष पहले तरुण और सौरभ की आयु का अनुपात 4 ∶ 1 था। पांच वर्षों के बाद, उनकी आयु का अनुपात 2 : 1 होगा। सौरभ की वर्तमान आयु (वर्ष में) क्या है?
10
SSC CGL 202210)49 सेमी भुजा वाले एक घन की सभी फलकों को बैंगनी रंगा जाता है और फिर प्रत्येक 7 सेमी भुजा वाले छोटे घनों में काटा जाता है। केवल एक फलक रंगे हुए छोटे घनों की संख्या ज्ञात कीजिये।
150